परीक्षा केंद्र में गूंजी किलकारी,10वीं की नाबालिक छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म,बाप की तलाश में जुटा पुलिस महकमा

Editor in cheif
2 Min Read

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश के पीथमपुर के एक स्कूल में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब कक्षा दसवीं का एग्जाम दे रही एक नाबालिक छात्रा ने परीक्षा केंद्र में ही एक बच्चे को जन्म दिया। बीते कुछ समय से नाबालिक छात्रा का एक युवक से संपर्क रहा है इसके बाद नाबालिक छात्रा गर्भवती हो गई। परीक्षा केंद्र में हुए प्रसव के बाद नाबालिक छात्रा और उसका बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को अस्पताल भेजा है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीथमपुर के थाना सेक्टर 1 अंतर्गत एक परीक्षा केंद्र में दसवीं बोर्ड के गणित विषय पेपर के दौरान परीक्षा दे रही एक नाबालिक छात्रा शौचालय गई जहां उसका प्रसव हो गया। जानकारी के बाद स्कूल प्रबंधन ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां दोनों की हालत स्वस्थ बताई गई। वही मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घूस लेते पकड़े गए बेचारे सरपंच,जनपद कार्यालय में मचा हड़कंप

पूछताछ में पता चला कि नाबालिक छात्रा का एक कान्हा नामक युवक से बीते दो वर्षों से संपर्क रहा है इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनते रहे हैं। पुलिस ने नाबालिक छात्रा से पूछताछ के आधार पर आरोपी युवक के निवास अंतर्गत पुलिस थाना को केश ट्रांसफर कर दिया गया है जहां पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *