Jabalpur (संवाद)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा जबलपुर में एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। जिसमें आरटीओ अधिकारी रहे संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल के नाम 3.38 करोड़ की संपत्तियों कुर्क कर ली है। आरटीओ अधिकारी संतोष पाल की वैध आय के मुकाबले ईडी ने 4.80 करोड़ की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग जबलपुर में पदस्थ रहने के दौरान आरटीओ अधिकारी संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय ईडी के द्वारा किया जा रहा था जिस पर ईडी ने मामले का खुलासा करते हुए आरटीओ संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल के पास 4 करोड़ के आसपास की अवैध यानी आय से अधिक संपत्ति पाया है। ईडी ने पति-पत्नी के नाम जबलपुर में स्थित आलीशान मकान, कमर्शियल दुकान, प्लांट और कृषि भूमि सहित कीमत लगभग 3.38 करोड़ की संपत्ति अस्थाई तौर पर कुर्क कर ली।
ईडी ने जांच में पाया कि संतोष पाल और रेखा पाल की सत्यापित वैध आय 73.26 लख रुपए थी, लेकिन उनके द्वारा 4.80 करोड रुपए की संपत्तियां अर्जित कर ली। इसके बाद परिवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का एफआईआर दर्ज कर लिया। इसके बाद जांच उपरांत मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
ईडी ने कहा की इनके द्वारा लगभग 4 करोड रुपए अवैध कमाई के जरिए हासिल किए गए हैं। इसके लिए ईडी ने उनके जबलपुर स्थित आलीशान मकान सहित अन्य संपत्तियों को जप्त किया है। बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा अब कुर्क संपत्तियां आलीशान मकान, कमर्शियल दुकाने, प्लांट और कृषि भूमि को नीलाम करने की तैयारी में है। मामले में एड ने संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल को आरोपी बनाया है। बता दें कि उसके बाद संतोष पाल उमरिया जिले में आरटीओ रहे हैं और अब वह कटनी जिले के आरटीओ अधिकारी हैं।