उमरिया। हाइवे 43 बायपास लोहरगंज के पास स्थित राजवी ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं।चंदिया के चतुर्वेदी मोहल्ला निवासी राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी उर्फ राजू चौबे ने रविवार की सुबह जबलपुर के नेशनल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।उनके निधन की खबर से चंदिया नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके पहले घटना दिनांक के दिन ही चंदिया निवासी अतुल अग्रवाल की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई थी।
एमपी अजब-गजब है: एमपी के एक IAS अफसर जिन्होंने रचाई 3 शादियां,तीनों पत्नियां भी मप्र में है IAS
गौरतलब है कि 03 फरवरी को राजवी ढाबा के समीप इंडिगो कार और मालवाहक वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी।टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदिया निवासी अतुल अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, सीपू अग्रवाल एवं पथरहटा निवासी राजेश जैसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिनका प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रिफेर किया गया था। राजेन्द्र चतुर्वेदी की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई थी,जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था।कई दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।वहीं इस हादसे में घायल सीपू अग्रवाल और राजेश जैसवाल की हालत में सुधार होने पर उन्हें पूर्व में ही घर भेज दिया गया था।
