मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मध्य प्रदेश लोकायुक्त के द्वारा एक घूसखोर सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सरपंच के द्वारा कपिलधारा के तहत कुआं निर्माण के लिए आवेदक से ₹11000 की रिश्वत मांगी गई थी।
यह पूरा मामला पन्ना जिले के शाहनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चौपरा का है। जहां के सरपंच जगत आदिवासी को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5000 लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गांव के ही एक किसान के द्वारा अपने खेत में कृषि विभाग के अंतर्गत कपिलधारा कूप निर्माण करना चाहता था।
आवेदक के अनुसार कूप निर्माण की स्वीकृति मिल गई लेकिन ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा रिश्वत मांगी जा रहे थी, इसी से परेशान होकर आवेदक ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार करने का प्लान बनाया और आवेदक के द्वारा जैसी ही पहली किस्त के रूप में ₹5000 सरपंच को दिए उसके बाद टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए सरपंच को रंगे हाथ धर दबोचा। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पूरे जनपद कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया।