उमरिया।। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा अल्प प्रवास में भाजपा कार्यालय भरौली पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चर्चा की है इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं।
दरअसल प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर संभागीय बैठक में शामिल होने शहडोल पहुंचे हुए थे। जहां से लौटते समय अल्प प्रवास में वह उमरिया के भाजपा कार्यालय भरौली में कुछ देर के लिए रुके थे। इस दौरान कार्यालय में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को उन्होंने मतदाता विशेष गहन पंचर कार्य में अधिक से अधिक लोगों के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें हम सभी का दायित्व है कि कुछ फर्जी या किसी का नाम सूची में एक से ज्यादा जगह दर्ज रहा होगा, उसमें सुधार की आवश्यकता है। इसके अलावा पार्टी की एसआईआर टीम और भाजपा कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इसी मतदाता सूची से आगे आने वाले सभी तरह के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के पश्चात प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,वरिष्ठ नेता मिथिलेश पयासी, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, नीरज चंदानी, दीपक छतवानी, विनय मिश्रा, सुमित गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, विष्णु भारती, अतुल जैन, मनीष सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।