शहड़ोल (संवाद)। शहडोल जिले के अमलाई में स्थित एशिया का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा कागज कारखाना ओरिएंट पेपर मिल में आज एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें पल्प मशीन पाइपलाइन फटने से 1 श्रमिक की मौत हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वहीं 5 कर्मचारी गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आनन-फानन में प्रबंधन ने कर्मचारियों के माध्यम से एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया है। प्रथम दृष्टया प्लांट का समय पर मेंटेनेंस नहीं होना प्रबंधन की लापरवाही से ऐसे हादसे हुए हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।
