MP (संवाद)। बड़ी खबर मध्य प्रदेश के सागर जिले से सामने आई है जहां नगर पालिका अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्यवाही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर हुई है। नगर पालिका अध्यक्ष के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
दरअसल सागर जिले के देवी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नेहा जैन को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। यह कार्यवाही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर सागर जिले कि भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने की है। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति के द्वारा लगातार पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाते रहे हैं।
शादी से पहले होने वाले पति से मिलने पहुंची युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
भाजपा ने इसके पहले नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को एक नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था लेकिन उनके जवाब से पार्टी असंतुष्ट रही है। उनके खिलाफ आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक को परिषद में शामिल करने के साथ ही साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी शामिल होने के आरोप लगे थे। नगर पालिका अध्यक्ष के पार्टी से निष्कासन के बाद जिले में राजनीति गर्म है।