MP (संवाद)। मध्य प्रदेश से एक गर्भवती महिला के द्वारा एक साथ चार बच्चों को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया है। जन्म देने वाली मां सहित चारो बच्चे स्वस्थ बताए गए हैं। चारों बच्चों की किलकारी से पूरा अस्पताल गूंज उठा। हालांकि बच्चे थोड़ा कमजोर हैं इसलिए उनकी अच्छी देख रेख के लिए जच्चा और चारों बच्चों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। यह मामला छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव का बताया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त बच्चों की शिकारी से गूंज उठा जब एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया जिसमें तीन लड़की और एक लड़का शामिल है। ग्राम रोरा ढेकनी माल निवासी गर्भवती महिला गुनो पति जगत सिंह को डिलेवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव ले जाया गया था जहां गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है।
अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया हैम एक साथ जन्मे चार बच्चों की किलकारी से पूरा अस्पताल गूंज उठा। अस्पताल में मौजूद महिला के परिजनों में भी खुशी का माहौल निर्मित हो गया। चारों बच्चे और
मां स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए गए हैं। हालांकि बच्चे कमजोर होने के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा रेफए किया गया है।