MP: 2 जुलाई को 2 बजे मिल जाएगा भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, निर्वाचन प्रक्रिया के लिए कार्यक्रम जारी

Editor in cheif
1 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में बहु प्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का समय अब बिल्कुल नजदीक आ गया है। 2 दिन बाद यानी 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
इसके लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक सेजवलकर के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित किया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी चुनाव दिशा निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *