MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अफसरों के प्रभार में बाद फिर बदल किया गया है।कई अफसर के विभाग छीने गए हैं तो कुछ को नई जिम्मेदारी दी गई है। बीते कुछ समय से पर्यावरण मंत्रालय में मंजूरी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे संभवतः इसी के चलते वरिष्ठ आईएएस और पर्यावरण विभाग की कार्यपालन संचालक उमा महेश्वरी आर. को हटाया गया है।
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी आदेश में कई वरिष्ठ आईएएस अफसरो का प्रभार बदल गया है। कुछ अफसर के अतिरिक्त प्रभार हटाए गए हैं, तो कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में अस्थाई तौर पर नई जिम्मेदारी भी दी गई है।