MP: वरिष्ठतम न्यायाधीश संजीव सचदेवा बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सोमवार को राष्ट्रपति ने जारी किया नियुक्ति आदेश

Editor in cheif
1 Min Read
जबलपुर (संवाद)। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर में मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के रिटायरमेंट होने के बाद खाली हुए चीफ जस्टिस हाई कोर्ट के पद पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सीनियर न्यायाधीश संजीव सचदेवा को बतौर कार्यवाहक चीफ जस्टिस नियुक्ति आदेश जारी किया है। सीनियर न्यायाधीश सचदेवा 30 मई 2024 को दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरण होकर हाईकोर्ट जबलपुर आए थे तब से वह जबलपुर हाईकोर्ट में एक वरिष्ठ न्यायमूर्ति के तौर पर काम कर रहे थे। इसके पहले भी वह कार्यवाहक चीफ जस्टिस का पद संभाल चुके हैं।
न्यायाधीश श्री सचदेवा अपने करियर की शुरुआत दिल्ली के हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से शुरू की थी। वह बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया के स्थाई सदस्य के रूप में रहे हैं। इसके बाद 2013 में वह दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति हुए थे। न्यायाधीश श्री सचदेवा दिल्ली के अलावा रांची और आंध्र प्रदेश कोर्ट में सेवाएं दे चुके हैं। बीते 1 साल से वह हाई कोर्ट जबलपुर में वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे थे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *