MP (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश के 10 संभागो के लिए 10 वरिष्ठ आईएएस अफसरों की तैनाती की गई है यह अफसर विकास कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भेजी जाएगी।
MP: ईला तिवारी सहित ये 16 अफसर बनेंगे IAS,2 साल बाद रास्ता हुआ क्लियर,राप्रसे से होंगे प्रमोट
दरअसल मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संभाग बार विकास कार्यों की समीक्षा के लिए 10 सीनियर आईएएस अफसर की तैनाती की है। यह अफसर संभाग में जाकर संभाग के अंतर्गत इलाकों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके लिए शासन ने 8 अपर मुख्य सचिव और 2 प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल है।
अनुपम राजन अपर मुख्य सचिव इंदौर।
डॉ. राजेश राजौरा अपर मुख्य सचिव उज्जैन।
संजय कुमार शुक्ल अपर मुख्य सचिव भोपाल।
अशोक बर्णवाल अपर मुख्य सचिव ग्वालियर।
मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव चम्बल।
संजय दुबे अपर मुख्य सचिव जबलपुर।
नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव नर्मदापुरम।
रश्मि अरूण शमी अपर मुख्य सचिव रीवा।
दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव सागर।
शिवशेखर शुक्ला प्रमुख सचिव शहडोल।
MP: 13 हजार पदों पर शासकीय टीचर की भर्ती,यहां जानिए पूरी डिटेल