MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में आज सोमवार को आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आईएएस अफसरों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं पड़ोसी जिले कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव का स्थानांतरण आयुक्त नगर निगम इंदौर किया गया है। अब उनकी जगह कटनी जिले का कलेक्टर आशीष तिवारी को बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों के भी कलेक्टर बदले गए हैं।