MP: अब एक सरकारी महिला वकील को रिश्वत लेना पड़ गया महंगा, 15 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

जबलपुर (संवाद)। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां एक सरकारी महिला वकील के द्वारा उसके क्लाइंट से केश की पैरवी करने के लिए 15000 की रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद अब लोकायुक्त आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आवेदक बिहारी लाल निवासी सिविल लाइन जबलपुर के केश की पैरवी करने के लिए सरकारी महिला वकील को नियुक्त किया था लेकिन सरकारी महिला वकील के द्वारा आवेदक से केश की पैरवी के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। जबकि सरकारी वकील को आवेदक से पैसे की मांग नहीं करनी चाहिए। महिला वकील ने आवेदक बिहारी लाल से कहा कि 15000 नहीं देने पर वह केश में ध्यान नहीं देगी और वह केश हार जाएगा ।इसी मामले की शिकायत आवेदक बिहारी लाल ने लोकायुक्त से कर दी।
लोकायुक्त के द्वारा आवेदक बिहारी लाल की शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद लोकायुक्त ने सरकारी महिला वकील को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद आवेदक बिहारी लाल के द्वारा जैसे ही सरकारी महिला वकील को रिश्वत की राशि 15000 दी गई उसके तुरंत बाद लोकायुक्त की टीम ने सरकारी महिला वकील को धर दबोचा। लोकायुक्त ने सरकारी महिला वकील के पास से रिश्वत की राशि ₹15000 सहित रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है और उसके बाद आगे की कार्यवाही में जुटी है।
Leave a comment