MP News: भाजपा की रोशनी अब कांग्रेस में फैलाएगी उजाला, गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बीजेपी से चली गई रोशनी

Editor in cheif
6 Min Read
MP News: भाजपा की रोशनी अब कांग्रेस में फैलाएगी उजाला, गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बीजेपी से चली गई रोशनी
भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे राजनीतिक समीकरण भी बनते और बिगड़ते नजर आ रहे हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस के द्वारा जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वहीं नेताओं के द्वारा भी टिकट नहीं मिलने से नाराज नेता भी दलबदल में लगे हुए हैं। इसी क्रम में निवाड़ी जिले की भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोशनी यादव ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और अब उनका कांग्रेस में जाने का रास्ता लगभग तय हो चुका है।

 

MP News: भाजपा की रोशनी अब कांग्रेस में फैलाएगी उजाला, गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बीजेपी से चली गई रोशनी

दरअसल बीते कुछ सालों से निवाड़ी जिले की भाजपा संगठन में जिला उपाध्यक्ष के पद पर रही रोशनी यादव सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी। संगठन में उनकी गतिविधियां अक्सर सोशल मीडिया में देखने को मिलती रही हैं उनकी सक्रियता देख शायद हर कोई अब यह कहने लगा था कि विधानसभा चुनाव में निवाड़ी से विधायक पद की उम्मीदवार इन्हीं को बनाया जाएगा। वही उनके द्वारा लगातार संगठन की हर गतिविधियों में आगे रहकर काम करना और फिर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करने के पीछे उनकी मनसा भी कुछ ऐसी ही समझ आ रही थी।
भाजपा नेत्री रोशनी यादव के द्वारा बीते महीने में बागेश्वर धाम के महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा का भी आयोजन कराया गया था.। जिसमें क्षेत्र के लाखों लोगों ने शामिल होकर कथा का लुफ्त उठाया था। इस दौरान कथा वाचक महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी रोशनी यादव को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा था कि रोशनी यादव को कहा था कि वह एक सक्रिय महिला है, इन्हें राजनीति में आगे जरुर जाना चाहिए।

MP News: भाजपा की रोशनी अब कांग्रेस में फैलाएगी उजाला, गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बीजेपी से चली गई रोशनी

इसके अलावा रोशनी यादव मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की बहू भी जानी जाती है राजनीति में उनकी सक्रियता के रूप में वह जिला पंचायत की सदस्य भी चुनी गई थी वही उनकी सक्रियता देख भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें जिले में महत्वपूर्ण पद देते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया था। हालांकि बीच-बीच में यह बात जरूर सुनने में आती रही है कि रोशनी यादव और निवाड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच कुछ खास पटरी नहीं बैठती है।
बताया गया कि निवाड़ी के भाजपा विधायक अनिल जैन चूंकि सिटिंग विधायक है। इसलिए वह अपनी सीट छोड़ने को कैसे तैयार होंगे, फिर 1 सीट से दो लोगों की उम्मीदवारी करना मुश्किल होगा। शायद यही प्रमुख वजह रही होगी कि रोशनी यादव की सक्रियता जिस स्तर पर रही है उससे उनकी मंशा विधायक का चुनाव लड़ना ही रहा होगा। लेकिन सिटिंग विधायक की टिकट को काट पाना मुश्किल रहा है, जिस कारण उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देना ही उचित समझा।

भाजपा के जिला अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने जो लिखा

भाजपा नेत्री रोशनी यादव के द्वारा भाजपा के जिला अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने जो लिखा है वह बेहद चौंकाने वाला है इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि भाजपा अब कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि पदाधिकारियों की पार्टी हो गई है इनके शासनकाल की योजनाएं भी खासकर महिलाओं के लिए दिखावटी साबित हो रही हैं। प्रदेश भर में बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर आम जनता के सवालों का जवाब देना भी मुश्किल पड़ रहा है। आम जनता के काम के लिए जिले में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने पर भी वह आम जनता के कामों को सुनने की बजाय दरकिनार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि जिस संगठन की सरकार प्रदेश में रहने के बावजूद भी उनके कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो उसे संगठन में रहकर वह जनता के हितों का कार्य कैसे कर सकेगी।

MP News: भाजपा की रोशनी अब कांग्रेस में फैलाएगी उजाला, गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही बीजेपी से चली गई रोशनी

भाजपा नेत्री रोशनी यादव के द्वारा सोपे गए इस्तीफे में जिस तरह से लिखा गया है, उससे एक बात तो साफ समझ आती है कि उनकी मंशा पूरी नहीं होने के कारण अब वह भाजपा संगठन से इस्तीफा सौंपकर कांग्रेस में जाने के संकेत स्पष्ट हैं। हालांकि कमलनाथ या कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्हें निवाड़ी से टिकट देने का भरोसा या किसी भी प्रकार का कोई ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन शायद अंदर खाने से कोई बातचीत कांग्रेस और रोशनी यादव के बीच जरूर हुई होगी।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *