MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

Editor in cheif
5 Min Read
Bhopal (संवाद)। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित विधायक नारायण त्रिपाठी कि आज 16 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल होने के लिए पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समय दिया था, लेकिन इसे टाल दिया गया है। इसके पीछे जो सूत्रों से जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि उनके ऐसा करने के पीछे कहीं नारायण त्रिपाठी की अश्लील सीडी तो नहीं है.?

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

Contents
MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?
दरअसल मैहर से दबंग विधायक पहली बार समाजवादी पार्टी से विधायक बने थे इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए 2013 में भी वह बीजेपी पार्टी से विधायक बने थे इसके बाद वह बीजेपी से ही 2018 में चुनाव जीते लेकिन 2018 में कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ सरकार बनी थी इसके बाद नारायण त्रिपाठी का मोह कांग्रेस की तरफ बढ़ने लगा।

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

कई बार कमलनाथ सरकार के दौरान विधायक नारायण त्रिपाठी बीजेपी में रहते हुए कमलनाथ के पाले में दिखाई दिए। लेकिन डेढ़ साल बाद 2019 के लास्ट में मध्य प्रदेश से कमलनाथ की सरकार गिर गई और एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनी तब पुनः उनका झुकाव भाजपा की ओर होने लगा। लेकिन 2021 से वह विंध्य को पृथक से प्रदेश बनाने के लिए मुहिम शुरू कर दी, इस दौरान वह बीजेपी के विरोध में कई बार खड़े दिखाई दिए।

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

विधायक नारायण त्रिपाठी 2023 के चुनाव आते-आते इस बीच उन्होंने विंध्य जनता पार्टी नमक राजनीतिक दल का गठन भी कर लिया। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा कर दी, तब भी विधायक नारायण त्रिपाठी के द्वारा कम शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करने की बजाय कमलनाथ को जिला बनाए जाने का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बता दे बैनर पोस्टर के माध्यम से कमलनाथ की फोटो और शिवराज सिंह चौहान की फोटो एक साथ लगाकर आभार व्यक्त किया था।

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

विधायक नारायण त्रिपाठी बीते कुछ सालों से और खासकर जब कई संस्थानों चैनलों के द्वारा 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर आए सर्वे में कांग्रेस पार्टी को सत्ता में आने को लेकर संभावना जताई गई थी तब से विधायक नारायण त्रिपाठी पीसीसी के कमलनाथ के संपर्क में रहे हैं। इस दौरान चुनाव से कुछ दिनों पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने कमलनाथ से कांग्रेस में शामिल होने की बात की जा रही थी इसके लिए कमलनाथ ने 16 अक्टूबर का समय नियत किया था लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जहां भाजपा कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित करने में लगी है और इसके लिए समय अब बिल्कुल नहीं रह गया है ऐसे में विधायक नारायण  त्रिपाठी को दरकिनार करना कहीं ना कहीं कोई ऐसी वजह है जिसे वह अब नारायण त्रिपाठी को कांग्रेस में शामिल होने के लिए नो एंट्री लगाई जा रही है। जबकि हाल ही में विधायक नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

MP News: विधायक नारायण त्रिपाठी की कांग्रेस में नो एंट्री,यहां जानिए कहीं इसकी वजह अश्लील सीडी तो नहीं.?

बहरहाल विधायक नारायण त्रिपाठी को कांग्रेस शामिल होने का समय दिए जाने के बाद भी टालना, कहीं ना कहीं कोई गंभीर या बड़ी बात होने का इशारा करती है। वहीं सूत्रों के हवाले से जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसमें यह की पूर्व में विधायक नारायण त्रिपाठी का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो भी सामने आया था जिसे लेकर कांग्रेस के अंदर भय उत्पन्न हो गया है कि अगर कांग्रेस नारायण त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाती है, तो कहीं भाजपा इस अश्लील वीडियो को ओपन न कर दे। इसके अलावा विधायक नारायण त्रिपाठी का नाम मध्य प्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में भी सामने आ चुका है। जिसकी जांच भी अभी लंबित है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *