MP: संवाद,समन्वय और संपर्क से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है, पहली कामकाजी बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

Editor in cheif
3 Min Read
भोपाल (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विधायक हेमंत खंडेलवाल ने पहली कामकाजी बैठक में भाजपा पदाधिकारी से कहा कि समवाद समन्वय और सतत संपर्क से भाजपा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका प्रमुख उद्देश्य है। सोमवार को राजधानी भोपाल के भाजपा कार्यालय में आयोजित कामकाजी बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने बात रखी है। कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उनके लिए राष्ट्र प्रथम है और हम सभी इसी विचारधारा से कम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही मेरा परिवार है। मैं भी आप सभी की तरह भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं, फर्क सिर्फ इतना है कि संगठन ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। हम सब मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैं। इनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को हम अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कई जिलों में भाजपा के कार्यालय नहीं है या पूर्ण नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराना है।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि पिछले चुनाव में चाहे वह विधानसभा का रहा हो या लोकसभा का जिस तरीके से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मेहनत और ईमानदारी से भागीदारी निभाया है उसे सतत आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद को लाभ दिलाना है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाया जा रहा है कार्यक्रम मां की बात को भी प्रचारित करना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे रोपे जाएं और उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रयास करें जिससे आने वाले समय में आने वाली पीढियां के लिए एक वरदान साबित हो। सरकार के हर अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास निरंतर होते रहे। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के जिला अध्यक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रमुख उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *