MP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे प्रबल दावेदार हेमंत खंडेलवाल

Editor in cheif
2 Min Read
भोपाल (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में हेमंत खंडेलवाल प्रबल दावेदार दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि आज 1 जुलाई से प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसी के साथ अगर नामांकन किसी एक का हुआ तो आज ही यह तय हो जाएगा कि भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन है। इस बीच हेमंत खंडेलवाल की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात के बाद यह साफ होता दिखाई दे रहा है कि हेमंत खंडेलवाल भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं।

बता दे कि हेमंत खंडेलवाल संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वह बैतूल के पूर्व सांसद एवं दो बार के विधायक हैं। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बैतूल लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके हैं, तब से ही वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से जुड़े हुए हैं।
पिता के निधन के बाद हेमंत ने बैतूल लोकसभा से उपचुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर सांसद बने। इसके बाद वह बैतूल विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं। माना जा रहा है मध्य प्रदेश में वर्तमान में पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है, ऐसे में सामान्य वर्ग से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विधायक हेमंत खंडेलवाल का जन्म 2 सितंबर 1964 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में हुआ। वे पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के बेटे है। हेमंत खंडेलवाल ने बी.कॉम, एलएलबी, जेएच गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से शिक्षा हासिल की है। वे संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *