MP: भाजपा जिलाध्यक्षो की सूची जारी होने से पहले संगठन में मची खलबली, VD शर्मा और हितानंद शर्मा को बुलाया गया दिल्ली

Editor in cheif
3 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के जिलों के अध्यक्षों की घोषणा से ठीक पहले एक बार फिर संगठन में कल वाली मची हुई है जानकारी मिल रही है कि मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दिल्ली तलब किया गया है। इसके बाद आज मंगलवार को दोनों वरिष्ठ नेता दिल्ली के लिए निकल गए हैं।

MP: भाजपा जिलाध्यक्षो की सूची जारी होने से पहले संगठन में मची खलबली, VD शर्मा और हितानंद शर्मा को बुलाया गया दिल्ली

संगठन से जुड़े सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के लगभग 40 जिलों के लिए बीते दिनों नाम फाइनल कर लिए गए थे। इसके बाद संगठन के वरिष्ठ नेताओ के द्वारा एक पैनल बनाकर नाम को दिल्ली भेजा गया था। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि अब घोषणा होना शेष रह गई है।

MP: भाजपा जिलाध्यक्षो की सूची जारी होने से पहले संगठन में मची खलबली, VD शर्मा और हितानंद शर्मा को बुलाया गया दिल्ली

इसके बाद आज मंगलवार को एक नई जानकारी मिल रही है कि जिला अध्यक्षों के नामों के चयन को लेकर भाजपा राष्ट्रीय आला कमान के द्वारा मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दिल्ली बुलाया गया है जिनसे चर्चा के उपरांत ही जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा है।

MP: भाजपा जिलाध्यक्षो की सूची जारी होने से पहले संगठन में मची खलबली, VD शर्मा और हितानंद शर्मा को बुलाया गया दिल्ली

दरअसल मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में अध्यक्षों के नाम को लेकर मचे घमासान से उन जिलों में अध्यक्ष के नाम तय नहीं हो पा रहे थे। ग्वालियर में सिंधिया और तोमर के समर्थकों के बीच खींचतान मची है। वही सागर, जबलपुर और भोपाल को लेकर भी एक राय नहीं बन पा रही है। इसके अलावा भी कुछ जिलों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है यह उम्मीद जताई जा रही है की मध्य प्रदेश के दो बड़े नेता और राष्ट्रीय नेतृत्व के बीच बैठक कर नामों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संभवतःआज देर शाम मध्य प्रदेश के लगभग 30 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की जा सकेगी।

MP: भाजपा जिलाध्यक्षो की सूची जारी होने से पहले संगठन में मची खलबली, VD शर्मा और हितानंद शर्मा को बुलाया गया दिल्ली

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *