MP: गुसाई महिला ने पत्थर पटककर चकनाचूर कर दी नेताजी की कार,गाड़ी छोड़ डरकर भागे नेताजी

Editor in cheif
2 Min Read

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में एक महिला का आक्रोश इस कदर देखने को मिला कि उसने एक नेताजी की कार को एक बड़े पत्थर से पटक पटक कर चकनाचूर कर दिया। महिला ने एक बड़े पत्थर से पहले कांच के शीशे को चकनाचूर किया इसके बाद कार की बॉडी में भी तोड़फोड़ किया। महिला का आक्रोश और गुस्सा देखकर वहां आसपास मौजूद लोग सहम गए। नेताजी की कार में सभापति जनपद सदस्य सागर का साइन बोर्ड लगा हुआ है।

दरअसल यह पूरा मामला सागर के जनपद कार्यालय के सामने का है। यहां पर जनपद सदस्य राघवेंद्र ठाकुर की नई नवेली कार खड़ी थी लेकिन एक महिला के रौद्र रूप ने नई नवेली कार को बदसूरत कर दिया। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक गुस्साई महिला छोटी बाई लोधी सडेरी गांव की निवासी है। महिला का आरोप है कि उसकी जमीन जनपद सदस्य राघवेंद्र ने छीनकर दूसरे के नाम करवा दिया है।

होने वाले पति के साथ जा रही युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिबू ने जबरन किया दुष्कर्म,4 नाबालिक भी मौजूद

महिला छोटी बाई लोधी इस संबंध में कई बार शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से कर चुकी है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। मीडिया से भी बातचीत के दौरान छोटी बाई ने जनपद सदस्य राघवेंद्र ठाकुर पर उसकी जमीन हथियाना का आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत कई बार करने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोश में रही है इसी दौरान आरोपी जनपद सदस्य राघवेंद्र की कर को देखकर वह आग बबूला हो उठी और उसने अपना सारा गुस्सा नई नवेली कर पर उतार दिया।

महिला ने एक बड़े से पत्थर को दोनों हाथ में उठाकर पहले कार के शीशे तोड़े और उसके बाद बोनट पर भी हमला कर उसकी सूरत बिगाड़ दी। इस दौरान जनपद सदस्य राघवेंद्र महिला का रौद्र रूप देखकर वहां से भाग निकले। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने महिला का रौद्र रूप देखकर सहम गए।

MP पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया लाठी-डंडों से जानलेवा हमला,ASI सहित 3 पुलिसकर्मी घायल

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *