MP: अजब प्रेम की गजब कहानी: तैयारी थी बच्चों की सगाई की,लेकिन समधी-समधन ने बसा लिया अपना घर

Editor in cheif
2 Min Read

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक लड़की के 55 वर्षीय पिता ने अपनी लड़की के लिए लड़का देखने गया था, लड़का पसंद आने के बाद सगाई की भी तारीख तय हो चुकी थी। लेकिन इस बीच लड़के की मां और लड़की के पिता ने ही अपना घर बसा लिया। मतलब समधी और समधिन एक दूजे के लिए हो गए। लड़के की मां के अचानक घर से लापता हो जाने पर उसकी तलाश की गई तब जाकर 15 दिन बाद उसका पता चला तब इस बात का खुलासा हुआ कि लड़के की मां और लड़की के पिता दोनों ने अपना घर बसा लिया है और अब दोनों साथ रहना चाहते हैं।

मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए इस अजीबोगरीब घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस थाने के टी अशोक पाटीदार ने बताया कि उज्जैन के चिकली निवासी एक 55 वर्षीय आदमी अपनी बेटी के लिए बड़नगर तहसील के ऊंटवास गांव में रिश्ता देखने गया था इस दौरान बातचीत में लड़का और लड़की सहित परिजन के राजी होने के उपरांत विवाह तय हो गया और सगाई की तारीख पक्की हो गई।

कांग्रेस नेत्री रोशनी सिंह सहित अन्य के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला,यहां जानिए पूरा मामला

लेकिन इस बीच 14 अक्टूबर को लड़के की मां अचानक घर से लापता हो गई। 15 अक्टूबर को बेटे ने अपनी 48 वर्षीय मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। इसके 15 दिन बाद यानी 29 30 अक्टूबर को जानकारी मिली कि वह चिकली गांव में रह रही है। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तब पता चला कि वह लड़की के पिता के साथ रह रही है पुलिस समझा बुझाकर वापस लाना चाहा, तब वह आने से इनकार कर दी। महिला ने कहा कि अब वह वही रहना चाहती है और अपने समधी को जीवनसाथी मान चुकी है। लेकिन पुलिस दोनों को पुलिस थाने लेकर आ गई। बाद में पुलिस ने दोनों (समधी-समधन) के राजी होने के बाद दोनों को एक साथ भेज दिया।

Katni: लड़कियों के साथ अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा,6 युवक और 4 युवती गिरफ्तार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *