MP (संवाद)। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का चयन 379 सदस्य करेंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के भाजपा नेता शामिल होंगे। राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने वाले 379 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है।
प्रदेश भर के जिलों में उमरिया जिला भी शामिल है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने के लिए उमरिया जिले से तीन नाम तय किए गए हैं जिसमें निवर्तमान बीजेपी अध्यक्ष दिलीप पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश मिश्रा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह का नाम शामिल है। इसी तरह कटनी जिले से उदय राज सिंह, पीतांबर टोपनानी, गोविंद सिंह, राजेश चौधरी, मनीष पाठक और श्रीमती अलका जैन का नाम शामिल है।
शहडोल जिले से विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, कमल प्रताप सिंह, मोतीलाल बैस, दौलत मनवाणी और अमित मिश्रा का नाम शामिल है। इसी तरह अन्य जिलों के भी नाम सूची में देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश में बहु प्रतीक्षित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति का समय अब बिल्कुल नजदीक आ गया है। 2 दिन बाद यानी 2 जुलाई को दोपहर 2 बजे मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
इसके लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक सेजवलकर के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित किया है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी चुनाव दिशा निर्देशों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।







