MP: 13 हजार से ज्यादा पदों पर सरकारी शिक्षकों की भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन भरने की प्रक्रिया,यहां जाने पूरी डिटेल

Editor in cheif
2 Min Read
MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्ती की जा रही है जिसमें 13 हजार से ज्यादा पदों में भर्ती की जानी है इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है 18 जुलाई से 1 अगस्त तक आवेदन पत्र भरे जाएंगे। जनजातीय विभाग के द्वारा प्राइमरी शिक्षकों के लिए 10 हजार 150 पद और 2 हजार 939 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन मंडल आयोग की अधिकृत वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर भर्ती के संबंध में अधिकृत जानकारी और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकता है।
शिक्षकों की भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल आयोग द्वारा परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। जो 31 अगस्त से प्रारंभ होगी। बताया गया की परीक्षा एक दिन में दो पालियो में आयोजित होगी। सुबह 10:30 बजे से 12:30 तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक। उम्र की पात्रता के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष तक निश्चित है आरक्षित वर्ग के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस भर्ती परीक्षा के लिए मुख्य रूप से B.Ed (बीएड) के अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा। इस भर्ती में DE.L.ED डीएलएड और BE.L.ED बीएलएड की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अन्य जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की अधिकृत वेबसाइट में जाकर यह अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन में जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *