MP: शराब के नशे में 2 विधायकों ने ट्रेन में अकेली महिला से की छेड़खानी,महिला के पति ने रात में ही पीएम सहित रेल मंत्री को मदद के लिए किया था ट्वीट

Editor in cheif
3 Min Read
भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक महिला के द्वारा कांग्रेस पार्टी के 2 विधायकों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि वह अपने दुधमुहे बच्चे के साथ अकेले रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी उस दौरान सतना से कांग्रेस विधायक और कोतमा से कांग्रेस विधायक भी सफर कर रहे थे जहां उन्होंने महिला के साथ शराब के नशे में छेड़खानी की है। महिला ने रात में ही अपने पति से सारी बात बताई जिसके बाद महिला के पति ने ट्विटर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को मदद के लिए ट्वीट किया था जिसके बाद सागर और बीना रेलवे पुलिस के द्वारा महिला के पास पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।
दरअसल बीती रात रीवा से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाली रेवांचल ट्रेन  के एसी कोच में एक महिला अपने नन्हे से बालक के साथ सफर कर रहे थी। इस दौरान उसी कोच में सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा से कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ और कुछ उनके साथी सफर कर रहे थे। ट्रेन चलने के दौरान विधायकों ने ट्रेन में ही शराब पिया जिसके बाद महिला का आरोप है कि उन लोंगो ने उसके साथ शराब के नशे में छेड़खानी की  है।

Contents
भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश में एक महिला के द्वारा कांग्रेस पार्टी के 2 विधायकों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि वह अपने दुधमुहे बच्चे के साथ अकेले रेवांचल एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी उस दौरान सतना से कांग्रेस विधायक और कोतमा से कांग्रेस विधायक भी सफर कर रहे थे जहां उन्होंने महिला के साथ शराब के नशे में छेड़खानी की है। महिला ने रात में ही अपने पति से सारी बात बताई जिसके बाद महिला के पति ने ट्विटर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री रेल मंत्री और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को मदद के लिए ट्वीट किया था जिसके बाद सागर और बीना रेलवे पुलिस के द्वारा महिला के पास पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए गए हैं।दरअसल बीती रात रीवा से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाने वाली रेवांचल ट्रेन  के एसी कोच में एक महिला अपने नन्हे से बालक के साथ सफर कर रहे थी। इस दौरान उसी कोच में सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा से कांग्रेसी विधायक सुनील सराफ और कुछ उनके साथी सफर कर रहे थे। ट्रेन चलने के दौरान विधायकों ने ट्रेन में ही शराब पिया जिसके बाद महिला का आरोप है कि उन लोंगो ने उसके साथ शराब के नशे में छेड़खानी की  है।महिला ने यह सारी घटना उसी दौरान अपने पति से बताई थी जिसके बाद पति ने अपने ट्विटर अकाउंट से देश के प्रधानमंत्री रेल मंत्री सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी ट्विटर में भी उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि कुछ लोग शराब के नशे में उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इसमें उन्होंने एक विधायक का भी जिक्र किया था और उनके द्वारा कई बार ट्वीट किया गया और मदद मांगी गई जिसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और ट्विटर के माध्यम से ही उन्हें जवाब दिया गया। इसके बाद सागर और बीना स्टेशन में रेलवे पुलिस के अधिकारी महिला के पास पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए हैं महिला का कहना है कि यात्रा कर रहे विधायक और उनके कुछ साथियों ने उनके साथ बदसलूकी और छेड़खानी की है।इधर कांग्रेसी विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ का कहना है कि उन्होंने उसके साथ कोई छेड़खानी नहीं की है बल्कि महिला उनकी सीट पर बैठी थी इस बात को लेकर थोड़ा विवाद जरूर हुआ है लेकिन छेड़खानी या बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं है। उनके ऊपर लगाए गए आरोपी बेबुनियाद है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
महिला ने यह सारी घटना उसी दौरान अपने पति से बताई थी जिसके बाद पति ने अपने ट्विटर अकाउंट से देश के प्रधानमंत्री रेल मंत्री सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी ट्विटर में भी उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि कुछ लोग शराब के नशे में उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। इसमें उन्होंने एक विधायक का भी जिक्र किया था और उनके द्वारा कई बार ट्वीट किया गया और मदद मांगी गई जिसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और ट्विटर के माध्यम से ही उन्हें जवाब दिया गया। इसके बाद सागर और बीना स्टेशन में रेलवे पुलिस के अधिकारी महिला के पास पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए हैं महिला का कहना है कि यात्रा कर रहे विधायक और उनके कुछ साथियों ने उनके साथ बदसलूकी और छेड़खानी की है।
इधर कांग्रेसी विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ का कहना है कि उन्होंने उसके साथ कोई छेड़खानी नहीं की है बल्कि महिला उनकी सीट पर बैठी थी इस बात को लेकर थोड़ा विवाद जरूर हुआ है लेकिन छेड़खानी या बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं है। उनके ऊपर लगाए गए आरोपी बेबुनियाद है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *