MP: मंदिर में रिश्वत लेते पकड़े गए “भगवान”, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,मचा हड़कंप

Editor in cheif
2 Min Read

MP (संवाद)। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमें एक भगवान नामक शख्स मंदिर में पूजन करने पहुंचा था, जहां उसने 11 हजार की रिश्वत ली है। लोक इतने उसे शख्स को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

मामला आगर मालवा जिले के कंवराखेड़ी पंचायत से जुड़ा है। यहां पर पदस्थ रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया फरियादी से पीएम आवास की राशि जारी करने के बदले 15 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसमें फरियादी राजेश दांगी ने 4 हजार पहले दे दिए थे। बाकी की राशि 11 हजार के लिए रोजगार सहायक फरियादी के ऊपर दबाव बना रहा था, जिसकी शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त से कर दी।

लोकायुक्त ने फरियादी की शिकायत का सत्यापन कराया और सही पाए जाने पर उसने रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर दी। प्लान के मुताबिक फरियादी ने रोजगार सहायक को बाकी की राशि देने के लिए फोन लगाया जिसमें उसने कहा कि वह उज्जैन के शनि मंदिर में पूजा करने आया है वहीं आकर बाकी की रिश्वत 11000 दे दे।

MP: जिलाध्यक्ष की नियुक्ति होते ही कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका,2 रिटायर्ड एडिशनल एसपी सहित 280 लोग बीजेपी में शामिल

इसके बाद फरियादी राजेश दांगी उज्जैन के शनि मंदिर पहुंचकर रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया को रिश्वत की राशि ₹11000 जैसे ही दिए उसके तुरंत बाद लोकायुक्त ने मंदिर प्रांगण में ही रिश्वतखोर रोजगार सहायक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त ने रिश्वतखोर रोजगार सहायक के खिलाफ मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।

MP: कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंप दिया ज्ञापन,अब सियासत हुई तेज,भाजपा विधायक ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *