आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी को दूर करने वाले योगासन के बारे में

Tevh
2 Min Read

आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी को दूर करने वाले योगासन के बारे में

1. मयूरासन कब्ज की परेशानी करे कम

इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से पाचन में सुधार किया जा सकता है। यह हमारे शरीर में अस्वास्थ्यकर भोजन के प्रभाव को नष्ट करने में मददगार हो सकता है। इससे पेट के अंदर दबाव बना रहता है। यह लिवर के कार्यों को भी बेहतर कर सकता है।

2. अर्ध-मत्स्येन्द्रासन कब्ज से दिलाए राहत

कब्ज की परेशानी को कम करने के लिए आप अर्ध-मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस योग से अग्न्याशय, लिवर, प्लीहा, किडनी, पेट और छोटी और बड़ी आंत को उत्तेजित करने में मदद मिसती है। इससे मल त्याग को आसान किया जा सकता है।

आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी को दूर करने वाले योगासन के बारे में

3. हलासन (हल मुद्रा) कब्ज की परेशानी करे कम

यह योगासन लिवर और आंत को आराम पहुंचाता है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना हलासन का अभ्यास करते हैं तो इससे पेल्विक क्षेत्र में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही यह पाचन शक्ति को बढ़ावा दे सकता है।

4. पवनमुक्तासन करने से कब्ज से मिलेगी राहत

कब्ज के दौरान होने वाली गैस की परेशानी को कम करने के लिए आप पवनमुक्तासन का अभ्यास कर सकते हैं। यह एसिड रिफ्लक्ट से राहत दिला सकता है। साथ ही अपच जैसे विकारों को ठीक कर सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *