हीरा विश्वकर्मा,कटनी (संवाद)।
KATNI नगर निगम चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला,प्रीति सूरी की निर्दलीय उम्मीदवारी से भाजपा के हाथ-पैर ढीले

नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। जहां एक ओर निर्वाचन आयोग के द्वारा भाजपा, कांग्रेस व अन्य दलों सहित निर्दलीय प्रत्यासियो को जहां चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है, वहीं अब प्रत्यासी पूरी ताकत के साथ नगर निगम के चुनावी मैदान में कूद चुके है।
जानकारी के मुताबिक कटनी नगर निगम में काफी समय से मुख्य मुकाबला द्विकोणीय भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा करता है। लेकिन इस बार के महापौर पद के चुनाव कुछ रोचक होने वाला है। कारण यह कि भारतीय जनता पार्टी से नगर निगम में 2 बार की पार्षद रही प्रीति सूरी महापौर के लिये निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में चुनाव मैदान में है।
राजनीतिक मामले के जानकार कुछ स्थानीय लोंगो का कहना है कि इस बार के नगर निगम चुनाव में पहले हुए चुनावो की अपेक्षा अलग ही होने वाला है और जिस तरह से पूरे शहर में चुनावी समीकरण बन रहे है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने के पूरे आसार है। उन्होंने बताया कि कटनी शहर की भगौलिक स्थिति और इस शहर का मिजाज हमेशा से द्विपक्षीय रहा है लेकिन इस बार की स्थिति कुछ और ही इशारा कर रही है।
चूंकि भाजपा से बागी होकर पूर्व पार्षद प्रीति संजीव सूरी निर्दलीय के रूप में चुनावी मैदान में है।और शहर की राजनीति में उनका प्रत्यक्ष रूप से दखल है। उनसे सीधे जुड़ाव रखने वाले लोग पार्टी से इतर उनके समर्थन में उतर रहे है। ऐसे में फिलहाल अभी उनके पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।हालांकि समय के साथ राजनीतिक सरगर्मी जब चरम पर पहुंचेगी जिसके बाद तब यह आंकलन होगा कि शहर का मिजाज किस ओर है। लेकिन इतना जरूर है कि चुनाव के प्रारंभिक दौर में प्रीति सूरी की उम्मीदवारी से भाजपा के दिग्गजों के हाथ पैर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे है।
Leave a comment