MP: कलेक्टर हो तो ऐसा,अपनी सादगी और कार्यशैली से लोगों को बनाया दिवाना

Editor in cheif
2 Min Read

दतिया (संवाद)। प्रशासनिक अफ़सर हमेशा भ्रष्टाचार या विवादों के मामले में सुर्खियों में रहते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पदस्थ कलेक्टर की सादगी और कार्यशैली की वजह से लोगों को दिवाना बना रही है। यह प्रदेश में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश तक फैल गई है। उनके इसी वजह से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक युवक कल लंबा सफर तय करके सिर्फ उनसे मिलने दतिया पहुंचा है।

दरअसल दतिया जिले में पदस्थ कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे की सादगी और कार्यशैली की दीवानगी नवयुवकों में जमकर देखी जा रही है। उनके इसी कार्यशैली के चलते एक युवक लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय करके वाराणसी से दतिया उनसे मिलने पहुंचा है। वह कलेक्टर से इतना प्रभावित हो गया कि वह सीधे उनसे मिलने पहुंच गया युवक वाराणसी में रिक्शा चलाने का कार्य करता है।

जब वह कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के समक्ष गया और अपनी बात बताई, तब कलेक्टर ने पूछा कि क्या वह दतिया में स्थित माता पीतांबरा के दर्शन करने आए हैं या और किसी काम से आए हो। तब उसने जवाब दिया कि वह किसी अन्य काम से नहीं आया है बस सिर्फ आपसे मिलने आया हूं। उसने कहा कि वह कलेक्टर को सोशल मीडिया पर देखा है, इसी से प्रभावित होकर आपके दर्शन के लिए यहां पहुंच गया। कलेक्टर से मिलने के दौरान युवक उनका पैर छूने लगा तब कलेक्टर ने उसे रोकते हुए गले लगा लिया।

इसके अलावा भी कलेक्टर की कार्यशैली को लेकर कई ऐसी जानकारियां आते रहती हैं और वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरस होते रहते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ही वक्त नव रतनगढ़ तक पैदल यात्रा कर रहे हैं वह भी सिर्फ इसलिए की कलेक्टर उनके जिले में पदस्थ रहे। उन्होंने कलेक्टर को जिले में रहने और हमेशा स्वस्थ रहने की कामना की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *