उमरिया।। जहाँ एक ओर दुनिया तेजी से विकसित हो रही है,वहीं तकनीकी प्रगति और वैज्ञानिक नवाचार भविष्य को अकार दे रहे है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2025-26 के लिए स्टेम शिक्षा को शिक्षक प्रशिक्षण के वार्षिक विषय के रुप मे र्निधारित किया है। छात्रों को इस सतत् बदलते वैश्विक परिदृश्य के लिए तैयार करने हेतु नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय आर.सी. स्कूल उमरिया मे संभाग स्तरीय प्रथम स्टेम-डी.एल.डी. शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य आयोजन सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इसके लिए शहडोल संभाग की आर.सी. स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल द्वारा इस एक दिवसीय कार्यशाला के लिए लीड स्कूल के रुप में चयनित किया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं समस्या समाधान की कौशल क्षमता का विकास विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी अभियांत्रिकी एवं गणित अर्थात स्टेम का उपयोग कर स्वयं को भविष्य की चुनौतियों के लिए अनुकूलतम रुप से योग्य एवं सक्षम बनाना है।इस कार्यशाला में डी.पी.एस. कटनी, डी.ए.वी. बुढ़ार, आर.सी. स्कूल चचाई, सेन्ट्रल एकेडमी उमरिया ,सेंट जोसेफ, सेंट एलायसिएस बीरसिंहपुर पाली एवं लीड स्कूल आर.सी. के शिक्षकों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार स्टेम आधारित विभिन्न विषयों पर केस पेपर प्रस्तुत किया।
प्रस्तुत बिंदुओं की मौलिकता एवं गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए श्री अभिलाष नामदेव (गणित) कन्या शिक्षा परिषर उमरिया, श्री प्रभात रंजन वर्मा ट्रेनिंग अधिकारी आइ.टी.आई. उमरिया एवं हरगोविन्द वर्मा उच्च शिक्षक (विज्ञान ) केन्द्रीय विद्यालय उमरिया द्वारा निर्मित एप्रीशिएसन कमेटी के द्वारा कोई दो केस पेपर का चयन कर सी.ओ.ई. भोपाल प्रेषित किया गया।कार्यक्रम के अन्त में संस्था प्रमुख श्री विश्वजीत पाण्डेय एवं प्रभारी प्राचार्य श्री दीपक श्रीवास्तव ने विद्यालय में उपस्थित शिक्षाविदों का सफल प्रशिक्षण के लिए संयुक्त रुप से धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यशाला के समापन का औपचारिक घोषण किया।
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP सरकार,
दर्जन भर कलेक्टरों के बदले जाने की खबर ☞
बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP सरकार, दर्जन भर कलेक्टरों के बदले जाने की खबर