डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव को मानपुर और ऋषभ शुक्ला को करकेली जनपद सीईओ का प्रभार

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने वैकल्पिक कार्य व्यवस्था के तहत मानपुर जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार डिप्टी कलेक्टर प्रस्तुत श्रीवास्तव को सौपा है वहीं करकेली जनपद पंचायत के सीईओ प्रभार सहायक यंत्री जनपद पंचायत करकेली ऋषभ शुक्ला को सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

बताया गया कि राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मानपुर, व्दारा अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर बैकल्पिक व्यवस्था के तहत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया का प्रभार अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ श्री प्रत्युष श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर, जिला उमरिया को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौपा है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ऋषभ शुक्ला को सौपा गया जनपद सीईओ करकेली का प्रभार

इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत करकेली का प्रभार कमलेशराम नीरज,डिप्टी कलेक्टर,को सौपा गया था। उक्त अदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए मध्यप्रदेश शासन,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के परिपत्र के प्रावधान अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत करकेली, जिला उमरिया का प्रभार ऋषभ शुक्ला,सहायक यंत्री, जनपद पंचायत करकेली को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौंपा है।

यह मप्र के विधायक है जो विधानसभा में सिर नीचे और पैर ऊपर किये हुए है,वीडियो में देखिये

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *