MP (संवाद)। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौत मामले में सरकार फुल एक्शन मोड में है। शुक्रवार को जहां 2 अधिकारियों को सस्पेंड करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम के आयुक्त दिलीप यादव को हटाने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त दिलीप यादव इसके पहले कटनी जिले के कलेक्टर भी रहे हैं। यहीं से ट्रांसफर होकर वह नगर निगम इंदौर के आयुक्त बनाए गए थे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिये जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, पीएचई के प्रभारी अधीक्षण यंत्री संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड किया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
