18 सितंबर को बड़वारा के दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन,तैयारियों में जुटा प्रशासन

Editor in cheif
2 Min Read

कटनी (संवाद)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 सितंबर को कटनी जिले के बड़वारा विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्रीय विधायक और जिला प्रशासन तैयारियो में जुटा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव का बड़वारा क्षेत्र का दौरा पहली बार हो रहा है। इसे लेकर क्षेत्रीय जनों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश हाई है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 सितंबर को बड़वारा पहुंचेंगे जहां वह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आम जनता को संबोधित करेंगे वही उनके द्वारा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात भी दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए की भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जिले के नवागत कलेक्टर आशीष तिवारी और जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे हैं। जिला प्रशासन के द्वारा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर कलेक्टर ने अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।

स्थानीय भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रथम आगमन हो रहा है इसे लेकर पूरे क्षेत्र में आम जनता और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को भी मिला है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने प्रथम आगमन पर बढ़ावा क्षेत्र को करोड़ों रुपए की सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए के लोकार्पण और भूमि पूजन का कार्यक्रम मैं शामिल होंगे।

MP: गंभीर लापरवाही के चलते ACP, ASI सहित कई पुलिस अधिकारी सस्पेंड,CM डॉ मोहन ने लिया बड़ा एक्शन

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *