भाजपा का संगठन अपनी विचारधारा और कार्य पद्धति से दुनिया में सर्वोत्तम:राजेन्द्र पाण्डेय

Editor in cheif
6 Min Read

प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओ का हो रहा नैतिक और बौद्धिक विकास:आशुतोष अग्रवाल

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियानन का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हुआ जिसका समापन शाम 5:30 बजे किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे नेता, संभागीय प्रभारी मिथिलेश पयासी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनीष सिंह, दिलीप पांडे, प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक दीपक छतवानी, सहसंयोजक सुमित गौतम, पूजा बैगा, महामंत्री हरीश विश्वकर्मा राधेलाल कोल मंचासीन थे।

प्रशिक्षण महाभियान को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी श्री राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस नाते हम सभी कार्यकर्ताओं की समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेवारी भी बड़ी बनती है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व एवं कला कौशल को निखारने का साधन है। हमारा संगठन, कार्यकर्ता, हमारी विचारधारा और हमारी कार्य पद्धति दुनिया के अन्य राजनीतिक दलों से हमें अलग रखती है। हम भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की संकल्पना पर कार्य करते हैं। भाजपा ही आगे आने वाले समय में दुनिया का नेतृत्व करते हुए मानव जीवन की अद्भुत संकल्पना की राह दिखाएगा। उन्होंने कहा कि अपने व्यक्तिगत हितों को त्याग कर राष्ट्रीय हितो के मद्देनजर भारत माता को परम वैभव पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वाण करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन करें।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीति और नीति से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर कार्यशाला की गई थी जिसमें जाने का मौका मिला था। प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का नैतिक और बौद्धिक विकास तो होता ही है, साथ ही विचारधारा और कार्यशैली का भी ज्ञान प्राप्त होता है। पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से प्रशिक्षण महा अभियान का नाम रखने से दीनदयाल जी के व्यक्तित्व की तस्वीर दिखाई देती है और उनके जीवन चरित्र और एकात्मक मानव वाद के दर्शन का बोध होता है। आज हमारा कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की अपेक्षा अनुशासित रहता है। श्री अग्रवाल ने आगामी समय में जिले के प्रत्येक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग के बारे में रूपरेखा तैयार करने विस्तृत जानकारी दी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पशिक्षण के संभागीय प्रभारी मिथलेश पयासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के दम और उनके त्याग तपस्या बलिदान के कारण भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। प्रारंभ में भाजपा के मात्र 2 मेम्बर पहुंचते थे लेकिन आज वह समय है जब भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र की सरकार में विराजमान है। भाजपा पार्टी का निर्माण सरकार द्वारा तक सीमित नहीं है पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानवाद की सोच से भारत माता को परम वैभव को शिखर पर ले जाएगी। भाजपा का यह प्रशिक्षण महाभियान का क्रम में पूरे देश में आरंभ हुआ है और यह प्रशिक्षण अभियान मंडल और बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होगा। उन्होंने प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से बताया है और आगामी दिनों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर अहम जानकारी दी है।

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से पीपीटी पंच परिवर्तन और संघ की पंच निष्ठाएं और नवाचार विषय पर विस्तार से विषय का प्रतिपादन किया । कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया इस बीच दोनों विधानसभा की अलग-अलग बैठक की गई। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह,अमित सिंह, भाजपा नेता सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, देवेश शर्मा, अर्जुन सिंह सैयाम, बेला सिंह सैयाम, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, पार्षद सविता सोंधिया महिला नेत्री नम्रता यादव,मंडल अध्यक्ष पाली राधा तिवारी, मंडल अध्यक्ष चंदिया पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, राजेंद्र द्विवेदी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष मानपुर राममोल केवट, पिपरिया मंडल अध्यक्ष सौखीलाल यादव, मंडल अध्यक्ष घुनघुटी अशोक नायक, कोहका मंडल अध्यक्ष शिवकुमार साहू, नौरोजाबाद मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, करकेली विनोद सिंह, रामप्रसाद विश्वकर्मा, बिजौरी हरिहर प्रसाद द्विवेदी, इंदवार सोमचंद रजक, अमरपुर सचिन सिंह ,बबली यादव, प्रेमलता बर्मन, नीरज चंदानी, मनीष सिंह सुजीत भदोरिया, सुनील खटीक, आयुष पाठक, आशुतोष तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, अनुभव शुक्ला,आशिक बर्मन, नितिन बासनी, श्रीधर राव, अमन बर्मन सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *