नई दिल्ली (संवाद)। काफी लंबे समय से अटकलों के चल रहे दूर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है जिसमें बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया है। जगत प्रकाश नड्डा के बाद अब पार्टी की कमान और जिम्मेदारी नितिन नवीन संभालेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसदी बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
शराब के नशे में धुत शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड
नितिन नवीन की भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म × पर लिखा कि नितिन नवीन स्वय भाजपा के एक मेहनतकश कार्यकर्ता है। वह एक कर्मठ संगठनात्मक अनुभव के धनी युवा नेता हैं। जिनका बिहार सरकार में एक विधायक और मंत्री के रूप में कई कार्यकाल का एक प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है।
