उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश में बहु प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर के जिलों के अध्यक्ष की संभावित सूची सामने आई है। बताया गया कि बीते दो और तीन जनवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेताओं के द्वारा लगातार दो दिनों तक दावेदारों के नाम पर मंथन किया गया। इसके बाद दावेदारों का एक पैनल सूची के तौर पर तैयार करके दिल्ली भेजा गया है।
Umaria: भाजपा जिलाध्यक्ष के 40 जिलों वाली संभावित सूची आई सामने,उमरिया,कटनी,शहडोल,अनूपपुर और डिंडौरी सहित अन्य जिलों के नाम शामिल
प्रदेश भाजपा के द्वारा दिल्ली भेजे गए नामो से ही भाजपा के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने हैं बताया जा रहा है कि प्रदेश के 40 जिलों के लिए सूची तैयार कर ली गई है। जिसमें जिलों के जिला अध्यक्ष का भी चयन कर लिया गया है दिल्ली भेजी गई संभावित सूची मैं मध्य प्रदेश के 40 जिलों के प्रमुख दावेदारों कप पैनल तैयार करके भेजा गया है।
Umaria: भाजपा जिलाध्यक्ष के 40 जिलों वाली संभावित सूची आई सामने,उमरिया,कटनी,शहडोल,अनूपपुर और डिंडौरी सहित अन्य जिलों के नाम शामिल

जिला अध्यक्षों की संभावित सूची में उमरिया जिले से भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में पहला नाम मानसिंह और दूसरा अर्जुन सिंह सैयाम का बताया गया है। शहडोल जिले से अमिता चपरा, अनिल द्विवेदी और दौलत मनवानी का नाम शामिल है। अनूपपुर जिले से जितेंद्र सोनी, रामदास पुरी और हनुमान गर्ग का नाम शामिल है।
कटनी जिले से अश्विनी गौतम दीपक टंडन और पीतांबर टोपनानी का नाम शामिल है। डिंडोरी जिले से नरेंद्र राजपूत और जय मरावी का नाम शामिल है।
Umaria: भाजपा जिलाध्यक्ष के 40 जिलों वाली संभावित सूची आई सामने,उमरिया,कटनी,शहडोल,अनूपपुर और डिंडौरी सहित अन्य जिलों के नाम शामिल




