Umaria (संवाद)। शिकारियों के द्वारा करंट से मादा तेंदूए को मारने के बाद बोरी में भरकर कुएं में फेंक देने के मामले में एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें यह कि मादा तेंदुआ गर्भवती रही है और उसके पेट में दो बच्चे पल रहे थे इस प्रकार एक नहीं बल्कि तीन तेंदुओं की मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग के द्वारा तेंदू को कुँए में से निकालकर चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान यह बात सामने आई है। हालांकि वन विभाग की टीम ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
Big Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं में
Contents
Big Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं मेंBig Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं मेंBig Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं मेंBig Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं मेंBig Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं मेंBig Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं में
जिले के वनमंडल उमरिया अंतर्गत वन परिक्षेत्र घुनघुटी के ओढेरा गांव के बाहरी ओर मौजूद कुंए में मिले वयस्क मृत मादा तेंदुवे के शव मिलने मामले में सभी आरोपी शिकारियों की गिरफ्तारी 24 घण्टे के अंदर कर ली गई है।इस मामले में एसडीओ दिगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चारों आरोपी स्थानीय है। इन आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
Big Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं में
एसडीओ ने बताया कि बुधवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके आवश्यक पूंछ तांछ की गई जिसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। मामले में स्थानीय ओढेरा के ही दो सगे भाई बाबू लाल उम्र 26 वर्ष एवम अनिल सिंह पिता कृष्णपाल सिंह उम्र 23 वर्ष इन दोनों के अलावा राममनोहर पिता ददई सिह उम्र 36 वर्ष,ललन पिता उमाशंकर सिंह उम्र 31 वर्ष को वन अमले ने गिरफ्तार किया है।
Big Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं में
इस संबंध में बताया गया कि घटना की जानकारी लगते ही मुखबिर सूचना पर अनिल उर्फ गोलू को संदेह के आधार पर वन अमले ने मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था,बाद में पूछताछ में सभी आरोपियों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है।इस मामले में शुरुवाती पूछताछ में अनिल ने अपने भाई बाबू लाल का नाम नही बताया था।लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने भाई का नाम लेते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है।
Big Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं में
मामले में आरोपियों के बयान तथ्यों के आधार पर जो जानकारी जानकारी सामने आई है उसमें यह कि शिकारियों ने करेंट आदि की मदद से सुंअर आदि का शिकार करने लगभग सप्ताह भर पहले विद्युत प्रवाहित खुली तार बिछाया था। जिसके कारण करंट में वयस्क मादा तेंदुआ फंस गई और मौके में मौत हो गई। बाद में शिकारियों ने मृत तेंदुए को गांव के किनारे मौजूद कुंए में बोरी में भरकर फेंक दिया। इसके सप्ताह भर बाद जब तेंदुए का शव सड़कर गंध मारने लगा तब वन अमले को इसकी जानकरी हुई हैं।
Big Breaking: करंट से एक नहीं बल्कि तीन तेंदुए की हुई मौत,शिकारियों ने बोरी में भरकर फेंका था कुएं में
इस मामले में बड़ी बात यह रही कि वन हमले की शुरुआती जांच में सिर्फ एक तेंदुए के मृत होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन डॉक्टर के द्वारा मृत तेंदुए के चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत जो जानकारी सामने आई है उसमे मृत मादा तेंदुआ गर्भवती थी और उसके पेट में दो तेंदुए के शावक पल रहे थे।