Big Breaking: आज रात शहडोल में रुकेंगे राहुल गांधी, उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल हो गया खत्म,नहीं भर सका उड़ान

Editor in cheif
2 Min Read
शहडोल (संवाद)। लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी आज सोमवार को शहडोल जिले के दौरे पर थे जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बुंदेल सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया है। इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से जबलपुर लौटना था लेकिन इन वक्त पर उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया जिससे हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस कारण अब राहुल गांधी आज रात शहडोल के सूर्या होटल में गुजारेंगे।

Big Breaking: आज रात शहडोल में रुकेंगे राहुल गांधी, उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल हो गया खत्म,नहीं भर सका उड़ान

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के मंडला और शहडोल जिले का दौर पर रहे हैं राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से शहडोल पहुंचे हुए थे। इसके बाद उन्होंने शहडोल संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार फंडी लाल सिंह के पक्ष में प्रचार किया मंच के माध्यम से भारी जन समूह को संबोधित किया। इसके बाद शाम को उन्हें हेलीकॉप्टर से जबलपुर के लिए लौटना था लेकिन उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया और वह उड़ान नहीं भर सका।

Big Breaking: आज रात शहडोल में रुकेंगे राहुल गांधी, उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल हो गया खत्म,नहीं भर सका उड़ान

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि खराब मौसम के चलते जबलपुर से फ्यूल नहीं आ सका इस कारण हेलीकॉप्टर में फ्यूल की उपलब्धता नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रात्रि विश्राम शहडोल जिले के सूर्या होटल में करेंगे और सुबह होते ही वह गंतव्य के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे उन्होंने बताया कि सुबह होते ही जबलपुर से फ्यूल मंगाया जाएगा।

Big Breaking: आज रात शहडोल में रुकेंगे राहुल गांधी, उनके हेलीकॉप्टर का फ्यूल हो गया खत्म,नहीं भर सका उड़ान

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *