Big Breaking:एमपी में 4 निगम,मंडल बोर्ड में नियुक्तियां,चुनावी मोड में जुटी भाजपा

Editor in cheif
1 Min Read
MP (संवाद)। मध्यप्रदेश में बीजेपी पूरे तरीके से चुनावी मोड में आ चुकी है। जिसके चलते खाली पड़े निगम मंडलो में धड़ाधड़ नियुक्तियां की जा रही है। इसी के चलते बीजेपी सरकार 4 निगम मंडल में नियुक्तियाँ की है। वहीं शेष बचे जगहों में जल्द नियुक्तियाँ के आसार है।इसके अलावा सरकार भी नए मंत्रियों की जल्द घोषणा कर सकती है।
जिसमे बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे सत्येंद्र भूषण सिंह और बीजेपी नेता माधव सिंह डाबर को वन विकास निगम के संचालक मंडल का सदस्य बनाया गया। वहीं बीजेपी नेता रामदयाल प्रजापति  को मप्र माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष तथा नंद लाल कुशवाह  को मप्र कुक्कुट विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आने वाले दिनों में कुछ और नियुक्तियों किये जाने का अनुमान है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *