भोपाल (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले हुए है। जिसमे प्रदेश भर के तमाम जिलों में 54 पुलिस उप निरिक्षको के तबादले किये गए है।

दरअसल मध्यप्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा के चुनाव होना है ऐसे में चुनाव से पूर्व प्रशासनिक जमावट और रिक्त जगहों को भरने का काम किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से 54 पुलिस सब इंस्पेक्टर के तबादले किये गए है।जिन्हें पदस्थ जिले से दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है।

