उमरिया (संवाद)। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बुधवार को 2026- 27 के लिए वित्त मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट में उमरिया जिले की 6 ग्रामीण सड़कों को शामिल किया गया है। जिसके लिए 13.45 करोड रुपए की राशि स्वीकृत दी गई है।
जिसमें अमिलिया से बंधवावारा तक 5 किलो मीटर सड़क मार्ग के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं।
मझौली मार्ग से सीतापाल 3.20 किमी के लिए एक करोड़ 60 लख रुपए आवंटित किए गए हैं
महामन से मैरी मार्ग 5.50 किलोमीटर के लिए 2 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
धमोखर से पठारी मार्ग 6 किलोमीटर के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है।
निपानिया से साले टोला तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 60 लख रुपए की मंजूरी मिली है।
इसके अलावा नौरोजाबाद, महुरा, पिनौरा, कोहका और घुलघुली मार्ग के लिए 7 किलोमीटर के लिए चार करोड़ 25 लख रुपए की स्वीकृत मिली है।