MP (संवाद)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बीते दिनों भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद में विधायक के द्वारा कलेक्टर को मुक्का दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने तलवार को म्यान से निकाल कर लहराने का वीडियो सामने आया है इसके बाद एक बार फिर सियासी बवाल मच गया है।
वीडियो कलेक्ट्रेट के कलेक्टर चेंबर का है जहां कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव तलवार को म्यान से निकालते हुए लहराते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शेयर करते हुए सरकार को घेरा है उन्होंने लिखा कि भिंड के कलेक्टर साहब भी म्यान से तलवार बाहर निकाल कर अपने तेवर जता दिए हैं।
MP: कलेक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी,सरकारी महकमें में मचा हड़कंप
बता दे की 27 अगस्त को भिंड में खाद संकट और रेत को लेकर विधायक नरेंद्र कुशवाहा एवं भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच कलेक्टर बंगले में जमकर विवाद हुआ। जिसमें विधायक ने कलेक्टर को मुक्का का दिखाया तो कलेक्टर ने भी उंगली दिखाया। इसके अलावा एक दूसरे पर जमकर आरोप भी लगाए। यह मामला पूरे प्रदेश भर में छाया रहा। अब विधायक और कलेक्टर दोनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
इस बीच गुरूवार को जिले के अधिवक्ताओं ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के चेंबर में पहुंचकर उन्हें तलवार भेंट की इसके बाद कलेक्टर ने तलवार को म्यान से निकालकर लहराते हुए नजर आए जिस पर सियासी बवाल शुरू हो गया है। भिंड के अभिभाषक अशोक सिंह भदौरिया, भुजबल सिंह तोमर अपने साथियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी लोगों ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का सम्मान किया, उन्हें साफा बांधा गया और तलवार भेंट की गई। इस दौरान कलेक्टर ने तलवार को मन से निकाल कर लहराया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
महिला टीआई का इश्कबाज पति,गैर लड़कियों से करता है इलू इलू..पुलिस महकमें में मची सनसनी