लकड़ी और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश,कंडे की होली जलाने लोगों को किया जा रहा जागरूक

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। पर्यावरण के संरक्षण और गोवर्धन के लिए जरूरी है हम सब मिलकर काम करें इसके लिए आने वाले त्योहार होली पर हम गाय के गोबर से बने हुए कंडो की होली जलाकर न केवल पर्यावरण को बचाने का काम कर सकते हैं बल्कि हम गौशालाओं के विकास के लिए भी एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं। कंडो की होली के यहां लकड़ी की बचत होगी वहीं पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

एकत्र कर रहे हैं कंडा 

टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि युवा टीम उमरिया के सदसयो के द्वारा इस वर्ष लकड़ी की जगह कंडो से होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए युवा टीम उमरिया के सदस्य गांव-गांव घर-घर जाकर कंडे इकट्ठा करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली जलाते समय हम जहां अति उत्साह में आकर कई क्विंटल लकड़ी जला देते हैं तो कहीं कहीं तो हरे भरे पेड़ काटकर भी होली में रख देते हैं जिससे प्रकृति का नुकसान होता है। हम जागरूक नागरिक की भूमिका का निर्वहन करते हुए नई दुनिया के आओ जलाएं कंडो की होली अभियान को गति दे और इसका सहयोगी बने। युवाओं ने किया तय युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने इस वर्ष तय किया है कि बिरसिंहपुर पाली के कई विभिन्न स्थानों में इस वर्ष कंडों की होली जलाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे।
युवाओं का कहना है कि इस बार लकड़ी की जगह हम आसपास उगी झाड़ियों को शामिल करेंगे और कंडो की संख्या बढ़ाएंगे। 100 से भी अधिक युवा आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान हिमांशु तिवारी,खुशी सेन, लक्ष्मी सिंह ,राहुल सिंह,क्षमा सिंह ,नेहा सिंह ,सिमरन सिंह खुशनुमा बानो,अमृता सिंह,शिवानी बर्मन,नरेश प्रजापति,प्रदीप राय,सुनील प्रजापति के सहित 100 युवा तैयारी कर रहे है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *