हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर,सोलन में बादल फटने से 8 की मौत,6 लापता

Editor in cheif
3 Min Read
हिमाचल  प्रदेश (संवाद)।  हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कहर ने कई जिन्दगी तो इलाके को तबाह कर दिया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने आज सोमवार को बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई और 6 लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव अभियान चल रहा है। समाचार एजेंसी के मुताबिक,दो घर और एक गौशाला भी बह गए है बीते 55 घंटे से भारी बारिश हो रही है।
55 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने राज्य में तबाही मचा दी है. बाढ़, भूस्खलन और पेड़ गिरने से मंडी, सिरमौर, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में कई घर खतरे में पड़ गए हैं। राज्य भर में कालका-शिमला, चंडीगढ़-मनाली, शिमला-धर्मशाला और पांवटा-शिलाईराष्ट्रीय राजमार्ग सहित 800 से अधिक सड़कें बंद हैं। इससे 2,000 से अधिक बस रूट बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई स्थानीय लोग बिजली और पानी के बिना हैं।
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसने ब्यास, पोंग बांध, रंजीत सागर और सतलुज नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों के लिए एक चेतावनी जारी की है,ल, जिसमें बादल फटने जैसी घटनाओं की चेतावनी दी गई है। कल तक नौ जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बादल फटने की घटना में सात लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “हमने अधिकारियों को इस कठिन अवधि के दौरान प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।” सीएम सुक्खू ने रविवार देर शाम सभी जिला आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक की. इसके बाद उन्होंने आज सभी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी। पीजी और बीएड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *