शहडोल (संवाद)। पिकनिक मनाने गए 6 दोस्तों में से तीन युवक बनास नदी के तेज बहाव में बह जाने के कारण लापता हो गए थे। जिसे एनडी ईआरएफ रेस्क्यू टीम के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 24 घंटे बाद एक युवक का शव बरामद किया गया है। वही दो युवक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश जारी है। मौके पर एडीजी डीसी सागर और प्रभारी कलेक्टर मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का जायजा लिया है और उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
