उमरिया (संवाद)। जिले का स्वास्थ्य विभाग धांधली और गड़बड़ियों के आरोप में हमेशा से सुर्खियों में रहा है, वही 19 फरवरी को की गई भर्ती में धांधली की बू आ रही है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के आई सी टी सी के अंतर्गत परामर्शदाता के पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी थी। जिसमें 2 पदों, उमरिया व पाली में नियुक्ति की जानी थी जिसके लिए एक अनारक्षित और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया था।
