शहडोल (संवाद)। प्रदेश में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था के हालात किसी से छिपी नहीं है। यहां पर पदस्थ टीचर कभी कभार स्कूल पहुंचते हैं, और जब भी पहुंचते हैं तब हालत ऐसी रहती है कि वह स्कूल नहीं बल्कि शराब के अहाता जा रहे हो। एक ऐसा ही मामला शहडोल जिले के जयसिंह नगर इलाके के बाकीबरा के प्राथमिक स्कूल में देखने को मिला है जहां छात्रों को पढ़ाने शिक्षक स्कूल तो पहुंचा लेकिन उसकी हालत देख बच्चे डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आए।
