एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं इनमें 230 विधायक चुनकर आते हैं। लेकिन क्या इन 230 विधायकों में से कोई ऐसा भी विधायक है जो हर महीने मिलने वाली सैलरी-भत्ता और बाकी सारी सुख सुविधाएं नहीं लेता हो। जी हां आज हम एक ऐसे विधायक की बात करेंगे जो 10 साल यानी दो पंचवर्षीय से विधायक है, लेकिन वह आज तक ना तो हर महीने मिलने वाली सैलरी और भक्ता लेते हैं, और ना ही विधायको को मिलने वाली सरकारी अन्य सुख सुविधाएं लेते है।
मध्यप्रदेश में कई सरकारें आई और गई इस बीच इसके इतिहास में हमने कभी नहीं सुना कि कोई विधायक या मंत्री को हर महीने विधानसभा से मिलने वाली सैलरी और भत्ता नहीं लिया हो। लेकिन बीते 10 सालों से लगातार विधायक रहे एक विधायक ऐसे हैं जो ना तो विधायकों को विधानसभा से हर महीने मिलने वाला लगभग ₹2 लाख रुपए सैलरी और भत्ता लेते हैं, बल्कि इसके अलावा मिलने वाली अन्य सुख सुविधाएं से उन्हें कोई लेना देना नहीं हैं।
