MP (संवाद)। एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनी खेज वारदात मध्य प्रदेश के दतिया जिले से सामने आया है। जहां मंदिर घूमने आई 16 वर्षीय नाबालिक के साथ 5 युवकों ने दरिंदगी की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा में बड़े सवाल भी खड़े हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता नाबालिक लड़की अपने दो दोस्तों के साथ शाम को उड़नू की टोरिया मंदिर के पास घूमने गई थी इस दौरान वहां कुछ युवक पहुंचे और जबरदस्ती करने लगे। नाबालिक लड़की को किनारे खींच कर ले गए और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं युवकों ने नाबालिक लड़की के साथ रहे दो दोस्त से भी धमकाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कराया। आरोपी युवकों ने लड़की का मोबाइल में वीडियो भी बना लिया।
MP: इस शहर को समर्पित होगा प्रदेश का सबसे बड़ा ओवरब्रिज,आज 23 अगस्त को होगा उद्घाटन,तश्वीरो में देखिए
घटना की जानकारी के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी 5 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित अन्य धाराओं में मामला कायम कर कार्यवाही शुरू की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है शेष अन्य की तलाश में जुटी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है उनके द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है कि तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस जघन्य घटना ने महिलाओं के सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल खड़ी की है।
एमपी IPS अफसरों का स्थानांतरण,बदले गए जिलों के SP, देर रात जारी हुई सूची