MP (संवाद)। मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 5 पुलिस अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय के अवर सचिव चंदन कुमार के हस्ताक्षर से भारत के राजपत्र में उल्लिखित पांच नामों के अधिसूचना आदेश जारी किए गए हैं।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आदेश में मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में अमरत मीना, विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी का नाम शामिल है। इन पांचो राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए अधिसूचना जारी किया गया है।
