3 लूट और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी धनवाही के जंगल से गिरफ्तार, करिया लोनी ने पुलिस पर किया फायर,मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। बीते दिनों पुलिस के नाक में दम कर चुके तीन लूट और पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने वाला कुख्यात बदमाश करिया लोनी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक लगातार तीन दिनों से पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने धनवाही के जंगल से मुख्य आरोपी करिया लोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

बताया गया कि पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान घटना की मुख्य आरोपी करिया लोनी के धनवाही और भारोला के जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली थी जिसे लेकर पुलिस लगातार प्रयास में जुटी रही। लेकिन अब जो जानकारी मिल रही है वह यह कि करिया लोनी को पुलिस ने धनवाही के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान करिया लोनी के द्वारा पुलिस पर फायर भी किया गया जिसमें एक पुलिस कर्मी की घायल होने की खबर मिली है।

बता दे गिरफ्तार आरोपी करिया लोनी है दुर्दांत अपराधी है,इसने बुधवार को पिपरिया पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात को अंजाम दे रहा था,इसी दौरान निहत्थे पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला किया था,जो फिलहाल जबलपुर में इलाजरत है।
इसके बाद आरोपी करिया लोनी ने अपने साथियों के साथ हार्वेस्टर ड्राइवर को निशाना बनाया था,इससे इन बदमाशों ने करीब 47 हजार की लूट की थी।

इसके बाद लोरहा रेलवे स्टेशन के करीब रेल कर्मी को गम्भीर रूप से लहूलुहान किया था,इस रेल कर्मी से भी इन बदमाशों ने कई हजार की रकम पार कर दी थी।तीन बदमाशों में एक करिया लोनी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है,जल्द ही बाकी आरोपियों के गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *